Retirement Age Hike 2 Years: सरकार की बड़ी घोषणा, रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोतरी?

Retirement Age Hike 2 Years: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण तोहफा हाल ही में दिया गया है। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को बढ़ाने (Retirement Age Hike) का फैसला कर लिया है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में राज्य कर्मचारियों के हित मे एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर दिया है।

इस प्रस्ताव के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को 58 साल से बढ़कर 60 साल (Retirement Age Hike 58 to 60 Years) कर दिया है ।वहीं वे सभी कर्मचारी जो अस्थाई कर्मचारियों के रूप में सरकारी विभागों में कार्यरत थे अब उन्हें स्थाई रूप से पक्का करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

Retirement Age Hike News 2024: रिटायरमेंट उम्र हुई 58 से 60 साल

जैसा कि हमने आपको बताया हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव राज्य कर्मचारियों के कितने पारित किया गया है जिसमें कर्मचारियों के Retirement Age को बढ़ाने के साथ-साथ कई सारे कर्मचारी को स्थाई रूप से नियुक्त करने पर भी आदेश जारी किया गया है। इस प्रकार हाल ही में गठित किए गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और अब जल्द ही संपूर्ण राज्य में इस फैसले को लागू किया जाएगा।

पाठकों की जानकारी के लिए बता दें हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले को लेकर काफी समय पहले से ही हाई कोर्ट में मामला दायर किया गया था जिसमें 58 वर्ष की आयु पूरे होने पर कई सारे कर्मचारियों ने गुहार लगाई थी कि उनकी रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष तय की जानी चाहिए। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट से किसी प्रकार की कोई राहत मिलते हुए दिखाई नहीं दे रही थी। परंतु हाल ही में हुई सुनवाई के अंतर्गत हरियाणा हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हरियाणा राज्य के कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 वर्ष की जानी चाहिए।

OPS Latest Update July 2024: पुरानी पेंशन पर आखिरी निर्णय से पहले वित्त मंत्रालय करेंगे JCM संग बैठक

Army MES Recruitment 2024 Apply Online, Group C 41822+ Posts, Check Dates, Eligibility, Fee, Exam & Selection

रिटायरमेंट आयु में एक्सटेंशन से कर्मचारियों को  मिलेगी राहत

कैबिनेट में ऐसे कई सारे कर्मचारी हैं जो इस एक्सटेंशन को लेकर काफी उत्साहित है। हाई कोर्ट ने आखिरकार राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को 58 वर्ष की जगह 60 वर्ष कर दिया है जिसके चलते कई सारे राज्य कर्मचारियों को अब सीधे तौर पर फायदा देखने को मिलेगा । इस फैसले के साथ  हरियाणा सरकार ने वे सभी कर्मचारी जो अस्थाई रूप से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत है उन्हें भी अब स्थाई करने पर फैसला ले लिया गया है।

1.25 लाख कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति भी हुई तय

प्रदेश के अस्थाई कर्मचारियों की बात करें तो करीबन 1.25 लाख कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों के रूप में  अलग-अलग विभागों में कार्य कर रहे हैं । ऐसे में राज्य सरकार ने इन अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का भी फैसला कर लिया है ।इस फैसले से प्रदेश के करीब  1.25 लाख कर्मचारी स्थाई रूप से नियुक्त किए जाएंगे जिससे कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

जैसा कि हमने आपको बताया हरियाणा में कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाने का मुद्दा काफी लंबे समय से टाला जा रहा था। जानकारी के लिए बता दें वर्ष 2014 में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष थी परंतु हरियाणा में बीजेपी सरकार आने के बाद इसे 60 वर्ष से घटाकर फिर से 58 वर्ष कर दिया गया था जिसको लेकर काफी प्रतिशोध भी देखा गया और अब एक बार फिर से इस मांग को लेकर कर्मचारी काफी संजीदा नजर आए और आखिरकार हरियाणा सरकार को कर्मचारियों के इस मांग को पूरा करना पड़ा जिससे अब कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को 58 की जगह 60 वर्ष कर दिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों को कम्युटेड पेंशन 15 साल के बजाय मिलेगी 12 साल में? सरकार को मिला प्रपोज

TNPSC Group 2 Recruitment 2024 Apply Online for 2300+ Posts, Check Dates, Eligibility, Exam Pattern & Selection @tnpscexams.in

[Released] Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024, Check Marksheet @karresults.nic.in

प्रदेश में इस फैसले के आते ही विभिन्न सिविल सेवक ,विश्व विद्यालय कर्मचारी ,डॉक्टर, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र अब 60 वर्ष की हो चुकी है। ऐसे में इन सभी को 60 वर्ष तक सरकारी विभाग की सारी सुविधाएं और भत्तों का लाभ दिया जाएगा इसके अलावा सेवानिवृत्ति के पश्चात भी इन्हें पहले की तरह ही संपूर्ण लाभ दिए जाएंगे।

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो के चौकीदार का बढ़ाया गया मानदेय

वही प्रदेश में करीबन 1. 25 लाख अस्थाई कर्मचारियों के स्थाई रूप से नियुक्त होने पर भी कई सारे कर्मचारी को राहत देखने को मिली है जैसा कि हमने आपको बताया प्रदेश में कई सारे कर्मचारी अस्थाई रूप से विभिन्न विभागों में कार्यरत थे ।

ऐसे में इन सभी कर्मचारियों की नियुक्ति अस्थाई रूप से होने पर लाखों कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ देखने को मिल रहा है इसके अलावा कैबिनेट में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कैबिनेट में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चौकीदारों को रिटायरमेंट पर ₹200000 देने पर भी आदेश पारित हुआ है वहीं ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय को भी ₹7000 से बढ़ा दिया गया है।

वन विभाग के कर्मचारियों को भी मिली खुशखबरी

हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में गठित की गई कैबिनेट मीटिंग के अंतर्गत वन विभाग में भी नियुक्ति के कई फैसले लिए गए । जानकारी के लिए बता दें वन विभाग में काफी लंबे समय से प्रमोशन रोके गए थे ऐसे में अब लगभग 50% प्रमोशन भरे जाएंगे जिसमें वन विभाग में पहले से ही काम करने वाले कर्मचारियों को निश्चित रूप से प्रमोशन दिया जाएगा।

वही वह सभी कर्मचारी जो आरक्षित श्रेणी से आते हैं उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी और उनके कार्य क्षमता के अनुसार उन्हें उन्हें भी प्रमोशन उपलब्ध कराया जाएगा । जानकारी के लिए बता दे इससे पहले वन विभाग में 67% डायरेक्ट भर्ती से तथा 33% प्रमोशन पद से नियुक्तियां की जाती थी परंतु अब इस अनुपात को 50 %-50% कर दिया गया है।

निष्कर्ष: Retirement Age Hike News 2024

कुल मिलाकर हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले से करीबन 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ देखने को मिलेगा।  वहीं काफी लंबे समय से अस्थाई रूप से नियुक्त कर्मचारियों को अब स्थाई नियुक्ति होने पर भी उन्हें वेतन और अन्य भत्तों के लाभ सरकार द्वारा मिलेंगे । इसके साथ ही जल्द ही हरियाणा सरकार राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर विचार कर रही है जिसके बारे में जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी।

aiuweb

Leave a Comment